Header Ads Widget

Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

6 अप्रैल का इतिहास

 

        6 अप्रैल का इतिहास 


प्रमुख घटनाएँ

  • 1606 - राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।
  • 1672 - फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1896 - यूनान के एथेंस में पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
  • 1909 - अमेरिकी नागरिक राबर्ट पियरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
  • 1917 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1919 - गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
  • 1924 - इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया।
  • 1942 - जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
  • 1955 - अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1957 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
  • 1980 - भारत की राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।
  • 2009 - इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हो गई।
  • 2010 -
    • यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में कनाडाई तथा अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अपनी नयी रिपोर्ट 'शैडो इन दी क्लाउडस' में दावा किया कि चीन के एक जासूसी ऑपरेशन के तहत चीनी हैकरों ने विभिन्न देशों के दूतावासों सहित भारतीय रक्षा मंत्रालय के कई अति गोपनीय दस्तावेजों में सेंध लगाया। इससे भारत के प्रमुख मिसाइलों तथा हथियार प्रणालियों के प्रभावित होने की आशंका है।
    • इराक़ की राजधानी बगदाद के विभिन्न हिस्सों में 4 रिहाइशी इमारतों में हुए बम धमाकों में 28 लोग मारे गये और 60 से अधिक घायल हो गये।
    • भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
    • इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद ने एक फतवा जारी कर मुस्लिम लड़कियों का मॉडलिंग करना हराम और शरियत कानून के खिलाफ करार दिया।

जन्म

  • 1931 - सुचित्रा सेन, फिल्म अभिनेत्री 
  • 1956 - दिलीप वेंगसरकर, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

निधन

2001- चौधरी देवी लाल ,भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री





Post a Comment

0 Comments