ब्रिटिश साम्राज्य का ध्वज |
ब्रिटिश साम्राज्य ग्रेट द्वारा शासित साम्राज्य था जो मानव इतिहास का सबसे विशाल साम्राज्य था एक सदी से भी अधिक समय तक यह संसार की सबसे बड़ी सैन्य ओर आर्थिक महाशक्ति थी। यह साम्राज्य यूरोप में खोज युग का परिणाम था जो 15वीं शताब्दी के ज्ञानोदय यात्राओं के साथ अरंम्भ हुआ जिसके कारण यूरोपीय औपनिवेशिक साम्राज्यों का निर्माण हुआ। 1921 तक, ब्रिटिश साम्राज्य की आबादी 45 करोड़ थी। यह उस समय संसार की कुल आबादी का चौथाई हिस्सा था जो केवल ब्रिटेन की सरपरस्ती के अंतर्गत था। 3.3 करोड़ वर्ग किलोमीटर पर फैला यह साम्राज्य न केवल इतिहास का सबसे विशाल साम्राज्य था बल्कि विश्व के सभी महाद्वीपों पर फैले होने के साथ साथ यह साम्राज्य अपने वृहदतम रूप में धरती के एक-तिहाई भूभाग को नियंत्रित करता था। इस प्रकार इसकी भाषा और सांस्कृतिक प्रसार विश्व भर में थी और मौजूद समय में अंग्रेज़ी भाषा संस्कृति और अंग्रेजी शासन शैली एवं वेस्टमिंस्टर शैली से प्रभावित सरकारी प्रणालियों में देखि जा सकती है। संसार के सभी महाद्वीपों क्षेत्रों और लगभग हर भूभाग पर इसकी मौजूदगी होने के कारण इस प्रचलित कथन का जन्म हुआ [ "ब्रिटिश साम्राज्य पर कभी सूरज नहीं डूबता है।" ]
मानचित्र जहाँ ब्रिटिश साम्राज्य ने राज किया |
✳ द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के पाँच दशकों में साम्राज्य के अंदर के कई देश आजाद हुए। तथा उनमें से कई स्वतंत्र होकर ब्रिटिश साम्राज्य के राष्ट्रकुल में शामिल हो गए है। कुछ देशों ने ब्रिटिश संसद से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद भी ब्रिटिश संप्रभु को अपने संप्रभु के रूप में स्वीकार कर लिया जिन्हें आज राष्ट्रमंडल (प्रजाभूमि) कहते है।
✳ जब इंग्लैंड और स्कॉटलैंड अलग-अलग राज्य थे। तब ब्रिटिश साम्राज्य की नींव रखी गई थी। अपने देश की सीमाओं का विस्तार संसार के अन्य भूभागों तक करके एक (साम्राज्य) स्थापित करने की मंशा यूरोप की कई राजशाहियों में अटलांटिक के उसपर अमेरिका की खोज के कारण उठी थी। तथा इस कार्य में स्पेन और पुर्तगाल जैसे देशों की सफलता ने साम्राज्य सत्यापन की इस स्वप्न को और भी प्रोत्साहना दी इसके बाद कई यूरोपीय राज्यों में समुद्र पार बस्तियां स्तापित करने और अपने राज्य का विस्तार करने की होड़ लग गयी। शुरूआती समय में अटलांटिक पर करके पश्चिम के रस्ते एशिया पहुंच कर एशियाई देशों ( चीन , भारत , इत्यादि) से व्यापार सम्बन्ध स्तापित करने की इच्छा से समुद्री अभियान भेजे गए थे। जिसके कारण सर्वप्रथम क्रिस्टोफर कोलंबस अमेरिका के तट पर पहुंचे और यह सोचकर की यह एशिया है। कोलंबस के अभियान के कुछ साल बाद यह सिद्ध हुआ की वह भूभाग एक नयी ज़मीन है जिसे बाद में [अमेरिका] कहा गया। 1496 में इंग्लैंड के राजा हेनरी सप्तम ने परदेशिक अन्वेषण में स्पेन और पुर्तगाल की सफलताओं का अनुसरण करते हुए उत्तरी अटलांटिक महासागर के माध्यम से एशिया का समुद्री रास्ता खोजने हेतु खोज यात्रा का नेतृत्व करने के लिए जॉन कैबट को आयुक्त किया। यूरोपीय खोज के पांच वर्षों बाद कैबट 1497 में अमेरिका की यात्रा पर रवाना हुए थे लेकिन वे न्यूफाउंडलैंड के तट पर पहुँचे जो उन्हें गलती से एशिया मालूम पड़ा कैबट ने औपनिवेशिक बस्ती स्थापित करते का प्रयास नहीं किया। अगले साल कैबट पुनः अमेरिका के लिए रवाना हुए मगर इस बार उनके जहाजों का कुछ भी पता नही चला।
रानी एलिजाबेथ प्रथम |
✳ महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम का शासनकाल
इंग्लैंड राज्य की रानी एलिजाबेथ प्रथम के शासनकाल में औपनिवेशिक विस्तार में अपने सबसे बड़े दुश्मन स्पैनिश साम्राज्य के साथ पहली लड़ाई लड़ते हुए ब्रिटिश साम्राज्य की नींव पड़ी। दुनिया में अंग्रेज़ी औपनिवेशिक बस्तियाँ स्थापित करने की पहली नाकामयाब प्रयास के बाद 16वीं शताब्दी के अंतिम दशकों में दौरान रानी एलिजाबेथ प्रथम के शासनकाल तक अमेरिका में अंग्रेजी उपनिवेश स्थापित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया था। इस बीच इंग्लैंड में संसद द्वारा संयम की अपील की संविधि 1533 में यह घोषणा किया गया की (इंग्लैंड का यह क्षेत्र एक 'साम्राज्य'(एम्पायर) है)।तत्पश्चात प्रोटेस्टेंट धर्मसुधार ने इंग्लैंड को कैथोलिक स्पेन का अकल्पनीय दुश्मन बना दिया। 1562 में अंग्रेजी मुकुट ने जॉन हॉकिंस और फ्रांसिस ड्रेक को निजी तौर पर स्पेन और पुर्तगाल की अटलांटिक दास व्यापार में सेंध लगाने के उद्देश्य से पश्चिम अफ्रीका के तट पर स्पेनिश और पुर्तगाली जहाजों के खिलाफ छापेमार हमले करने के लिए [प्रोत्साहित] किया। इन हमलों में कुछ समय की रोक के बाद एंग्लो-स्पैनिश युद्ध के तेज होने पर इस प्रयास को फिर से शुरू कर दिया गया। एलिजाबेथ प्रथम ने अमेरिका में स्पेनिश बंदरगाहों और नयी दुनिया के ख़ज़ाने ले कर लौट रही जहाहाज़ों के खिलाफ अटलांटिक में निजी छापेमारी हमलों को और भी प्रोत्साहित किया। उसी समय रिचर्ड हकलूइट और जॉन डी [जिन्होंने (ब्रिटिश साम्राज्य) जैसे शब्द का पहली बार इस्तेमाल किया था] जैसे प्रभावशाली लेखकों ने इंग्लैंड को एक विशाल साम्राज्य की स्थापना करने के ख़याल लो प्रचलित करने लगे। इस समय तक स्पेन अमेरिका में प्रमुख शक्ति बन गया था और प्रशांत महासागर में अन्वेषण यात्राओं की शुरुआत कर रहा था पुर्तगाल ने अफ्रीका और ब्राजील के तटों से चीन तक व्यापारिक डेरे और किले स्थापित कर लिए थे तथा फ्रांस ने सेंट लॉरेंस नदी क्षेत्र पर आवासन शुरू भी कर दिया था जो [ न्यू फ्रांस बना ]
✳ आयरलैंड के प्लांटेशन
यद्यपि इंग्लैंड राज्य विदेशी उपनिवेशों की स्थापना में अन्य यूरोपीय शक्तियों से पीछे था यह 16वीं शताब्दी के दौरान आयरलैंड में इंग्लैंड के स्कॉटलैंड के प्रोटेस्टेंट आबादकारों के साथ आयरलैंड के निपटान में लगा था जो 1169 में आयरलैंड के नॉर्मन आक्रमण से प्रेरित था। कई लोग जिन्होंने आयरलैंड के बागानों को स्थापित करने में मदद की थी। उत्तरी अमेरिका के शुरुआती उपनिवेशों को बसाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। विशेष रूप से एक समूह जिसे [ पश्चिम देश के लोग ] के नाम से जाना जाता है
0 Comments