आजाद भारत सभी प्रधानमंत्रियो के नाम और उनके कार्यकाल  


  • 1. = 1947 जवाहरलाल नेहरू 

जवाहरलाल नेहरू नवम्बर 14, 1889 - मई 27, 1964 भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने मृत्यु तक भारत का शासन किया। ये आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य = एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र - के वास्तुकार माने जाते है। भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते है।

  • 2. = 1964 गुलजारीलाल नंदा
गुलजारीलाल नन्दा 4 जुलाई 1898 - 15 जनवरी 1998 एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उनका जन्म  सियालकोट, पंजाब, पाकिस्तान में हुआ था। ये 1964 में प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु बाद भारत के प्रधानमंत्री बने। कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित गुलज़ारी लाल नंदा प्रथम बार पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद 1964 में कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाए गए। दूसरी बार लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद 1966 में यह कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने। इनका कार्यकाल दोनों बार उसी समय तक सीमित रहा जब तक की कांग्रेस पार्टी ने अपने नये नेता का चयन नही कर लिया।
  • 3=1964 लाल बहादुर शास्त्री 
लालबहादुर शास्त्री जन्म: 2 अक्टूबर 1904  (मुगलसराय) वाराणसी निधन : 11 जनवरी 1966 ताशकन्द, सोवियत संघ रूस) भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग 18 महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा। शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। भारत की  स्वतन्त्रता के पश्चात शास्त्रीजी को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।गोविंद बल्लभ पंत के मन्त्रिमण्डल में उन्हें पुलिस एवं परिवहन मन्त्रालय सौंपा गया। परिवहन मन्त्री के कार्यकाल में उन्होंने प्रथम बार महिला संवाहकों "कण्डक्टर्स" की नियुक्ति की थी। पुलिस मंत्री होने के बाद उन्होंने भीड़ को नियन्त्रण में रखने के लिये लाठी की जगह पानी की बौछार का प्रयोग प्रारम्भ कराया। 1951 में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में वह  अखिल भारत कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किये गये। उन्होंने 1952, 1957 व 1962 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने के लिए बहुत परिश्रम किया।
  • 4=1966 गुलजारीलाल नंदा

  • 5=1966 इंदिरा गांधी 
इन्दिरा गाँधी जन्म उपनाम: नेहरू - 19 नवंबर 1917-31 अक्टूबर 1984) साल 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की  प्रधानमन्त्री रही और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रही। ये भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही।
  • 6=1977 मोरारजी देसाई
मोरारजी देसाई (29 फरवरी 1896 - 10 अप्रैल 1995) भारत के स्वाधीनता सेनानी, राजनेता और देश के चौथे प्रधानमंत्री (सन 1977 से 79) थे। वह प्रथम प्रधानमंत्री थे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बजाय अन्य दल से थे। वही एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न और पाकिस्तान  के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया था।
  • 7=1979 चरणसिंह 
चौधरी चरण सिंह  23 दिसंबर 1902 - 29 मई 1987  वह भारत के किसान राजनेता एवं पाँचवें  प्रधानमंत्री थे। उन्होंने यह पद 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक संभाला। चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया।
  • 8=1980 इंदिरा गांधी 
 
  • 9=1984 राजीव गांधी
राजीव गांधी 20 अगस्त, 1944 - 21 मई 1991) इन्दिरा गांधी और फिरोज गांधी के बड़े पुत्र और जवाहरलाल नेहरू के दौहित्र (नाती) भारत के सातवें प्रधानमन्त्री थे। राजीव का विवाह एन्टोनिया माईनो से हुआ जो उस समय इटली देश की नागरिक थी। विवाहोपरान्त उनकी पत्नी ने नाम बदलकर  सोनिया गांधी कर लिया। कहा जाता है कि राजीव गांधी से उनकी मुलाकात तब हुई जब राजीव कैम्ब्रिज में पढ़ने गये थे। उनकी शादी 1968 में हुई जिसके बाद वे भारत में रहने लगी। राजीव व सोनिया "एंटोनिया माइनो" की दो बच्चे है पुत्र राहुल गांधी का जन्म 1970 और पुत्री प्रियंका गांधी का जन्म  1972 में हुआ।
  • 10=1989 विश्वनाथ प्रतापसिंह 
विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत गणराज्य के 8वें प्रधानमंत्री थे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है। उनका शासन एक वर्ष से कम चला 2 दिसम्बर 1989 से 10 नवम्बर 1990 तक। विश्वनाथ प्रताप सिंह (जन्म- 25 जून 1931 उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 27 नवम्बर 2008 दिल्ली)। विश्वनाथ प्रताप सिंह  भारत के 8वें प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी सरकार के पतन के कारण प्रधानमंत्री बने विश्वनाथ प्रताप सिंह ने आम चुनाव के माध्यम से 2 दिसम्बर 1989 को यह पद प्राप्त किया था। सिंह प्रधान मंत्री के रूप में भारत की पिछड़ी जातियों में सुधार करने की कोशिश के लिए जाने जाते है।
  • 11=1990 चंद्रशेखर 

  • 12=1991 पी.वी.नरसिंह राव 
  • 13=अटल बिहारी वाजपेयी 
  • 14=1996 ऐच.डी.देवगौड़ा
  • 15=1997 आई.के.गुजराल
  • 16=1998 अटल बिहारी वाजपेयी 
  • 17=2004 डॉ.मनमोहनसिंह 
  • 18=2014 से  नरेंद्र मोदी अब तक