संयुक्त राष्ट्र संघ के अपने अनेक कार्यक्रमों और एजेंसियों के अलावा 14 स्वतन्त्र संस्थाओं से इसकी व्यवस्था गठित होती है। स्वतन्त्र संस्थाओं में विश्व बैंक, अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व स्वास्थ्य संगठन शामिल हैं। इनका संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ सहयोग समझौता है। संयुक्त राष्ट्र संघ की अपनी कुछ प्रमुख संस्थाएं और कार्यक्रम है। इस प्रकार है:
अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी - विएना में स्थित यह एजेंसी परमाणु निगरानी का काम करती है।
अन्तरराष्ट्रीय अपराध आयोग - हेग में स्थित यह आयोग पूर्व यूगोस्लाविया में युद्द अपराध के सदिंग्ध लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए बनाया गया है।
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ़) - यह बच्चों के स्वास्थय, शिक्षा और सुरक्षा की देखरेख करता है।
विश्व खाद्य कार्यक्रम - भूख के विरुद्द लड़ाई के लिए बनाई गई यह प्रमुख संस्था है। इसका मुख्यालय रोम में है।
अन्तरराष्ट्रीय श्रम संघ - अन्तरराष्ट्रीय आधारों पर मजदूरों तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए नियम बनाता है।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) - नैरोबी में स्थित इस संस्था का काम पर्यावरण की रक्षा को बढ़ावा देना है।
संयुक्त राष्ट्र राजदूत - इसका काम शरणार्थियों के अधिकारों और उनके कल्याण की देखरेख करना है। यह जीनिवा में स्थित है।
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) - यह गरीबी कम करने, आधारभूत ढाँचे के विकास और प्रजातान्त्रिक प्रशासन को प्रोत्साहित करने का काम करता है।
संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन - यह संस्था व्यापार, निवेश और विकास के मुद्दों से सम्बन्धित उद्देश्य को लेकर चलती है।
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईकोसॉक) - यह संस्था सामान्य सभा को अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग एवं विकास कार्यक्रमों में सहायता एवं सामाजिक समस्याओं के माध्यम से अन्तरराष्ट्रीय शान्ति को प्रभावी बनाने में प्रयासरत है।
संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक परिषद - पेरिस में स्थित इस संस्था का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान संस्कृति और संचार के माध्यम से शान्ति और विकास का प्रसार करना है।
0 Comments