• भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में साहित्य, कला, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के प्रथम तत्कालीन  राष्ट्रपति  श्री  राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात्व्य 15 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। एक साल में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।
भारत रत्न चित्र 


सम्मान की जानकारी

प्रकार                     -    नागरिक

श्रेणी                      -    सम्मान 

स्थापना वर्ष            -    1954 

अंतिम अलंकरण     -     2019

कुल अलंकरण        -     48

अलंकरणकर्ता        -    भारत सरकार

विवरण                 -  एक पीपल के पत्ते पर सूर्य की प्लैटिनम 
छवि के संग देवनागरी 
लिपि में खुदा हुआ भारत रत्न 


  • भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों में भारत रत्न के पश्चात क्रमशः पद्म विभूषण ,पद्म भूषण और पद्मश्री हैं।  महान क्रिकेटर श्री सचिन तेंदुलकर जी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन को भारत रत्न प्राप्त हुआ है और वह भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे कम आयु के व्यक्ति भी हैं इसके पश्चात भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को भी प्राप्त हुआ है यह उनको भारत को समर्पित अत्यंत प्रभावशाली राजनीतिक जीवन के लिए दिया गया है

  • मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन ३५ मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने सूर्य बना था ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था 
  • और नीचे पुष्प हार था। और पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और मोटो था। फिर इस पदक के डिज़ाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है [भारत रत्न] और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है। भारत रत्न से सम्मानित होने वाली प्रथम गायिका श्रीमती एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी हैं जिसको सन 1998 में दिया गया। आमतौर पर भारत  में जन्मे नागरिकों को ही भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है। लेकिन (मदर टेरेसा)और दो गैर-भारतीयों पाकिस्तान के राष्ट्रीय खान अब्दुल गफ्फार खान और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को प्रदान किया गया है। 25 जनवरी 2019 को सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), गायक-संगीत निर्देशक भूपेन हजारिका
(मरणोपरांत) तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पुरस्कार देने की घोषणा की। 1992 में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को भारत रत्न से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण पुरस्कार के मरणोपरान्त स्वरूप को लेकर प्रश्न उठाया गया था। इसीलिए भारत सरकार ने यह सम्मान वापस ले लिया। उक्त सम्मान वापस लिये जाने का यह एकमेव उदाहरण है।

  • भारत के पहले  शिक्षा मंत्री श्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को जब भारत रत्न देने की बात आयी तो उन्होंने जोर देकर मना कर दिया कारण कि जो लोग इसकी चयन समिति में रहे हो उनको यह सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए बाद में 1992 में उन्हें मरणोपरांत  दिया गया।



भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति

संख्या साल              नाम 

              पद

       जीवन
11954डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनदेश के दूसरे राष्ट्रपति[जन्म 1888] - [निधन 1975]
21954चक्रवर्ती राजगोपालाचारीस्वतंत्रता संग्राम सेनानी- अंतिम गवर्नर जनरल[जन्म 1878] - [निधन 1972]
31954डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमननोबेल पुरस्कार विजेता- भौतिकशास्त्री[जन्म 1888] - [निधन 1970]
41955डॉ. भगवान दासस्वतंत्रता संग्राम सेनानी- लेखक[जन्म 1869] - [निधन 1958]
51955सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्यासिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान[जन्म 1861] - [निधन 1962]
61955
पंडित जवाहरलाल नेहरू 
प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक - स्वतंत्रता सेनानी[जन्म 1889] - [निधन 1964]
71957गोविंद वल्लभ पंतस्वतंत्रता सेनानी - उप्र के पहले मुख्यमंत्री - देश के दूसरे गृहमंत्री[जन्म 1857] - [निधन 1961]
81957डॉ. धोंडो केशव कर्वेशिक्षक और समाज सुधारक[जन्म 1887] - [निधन 1962]
91958डॉ. बिधान चन्द्र रायचिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री[जन्म 1882] - [निधन 1962]
101961पुरुषोत्तम दास टंडनस्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक[जन्म 1882] - [निधन 1962]
111961डॉ. राजेन्द्र प्रसादप्रथम राष्ट्रपति - स्वतंत्रता सेनानी - विधिवेत्ता[जन्म 1884] - [निधन 1963]
121963डॉ. जाकिर हुसैनदेश के तृतीय राष्ट्रपति[जन्म 1897] - [निधन 1969]
131963डॉ. पांडुरंग वामन काणेभारतविद और संस्कृत के विद्वान[जन्म 1880] - [निधन 1972]
141966लाल बहादुर शास्त्रीदेश के तीसरे प्रधानमंत्री - स्वतंत्रता सेनानी(मरणोपरान्त)[जन्म 1904] - [निधन 1966]
151971इंदिरा गांधी  देश की चौथी प्रधानमंत्री[जन्म 1917] - [निधन 1984]
161975वराहगिरी वेंकट गिरीदेश के चौथे राष्ट्रपति - श्रमिक संघवादी[जन्म 1894] - [निधन1980]
171976के. कामराजस्वतंत्रता सेनानी - मुख्यमंत्री मद्रास (मरणोपरान्त)[जन्म 1903] - [निधन 1975]
181980मदर टेरेसानोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन - मिशनरीज़ संस्थापक[जन्म 1910] - [निधन 1997]
191983आचार्य विनोबा भावेस्वतंत्रता संग्राम सेनानी - समाज सुधारक (मरणोपरान्त)[जन्म 1895] - [निधन 1962]
201987खान अब्दुल गफ्फार खानस्वतंत्रता सेनानी - प्रथम अभारतीय[जन्म 1890] - [निधन 1988]
211988मरुदुर गोपाला रामचन्दमअभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (मरणोपरान्त)[जन्म 1917] - [निधन 1987]
221990डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकरभारतीय संविधान के वास्तुकार - राज‍नीतिज्ञ - अर्थशास्त्री (मरणोपरान्त)[जन्म 14 अप्रैल 1891] - [निधन 6 दिसम्बर 1956]
231990नेल्सन मंडलानोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता[जन्म 1918] - [निधन 2013]
241991
देश के सातवें प्रधानमंत्री (मरणोपरान्त)[जन्म 1944] -[ निधन 1991]
251991सरदार वल्लभ भाई पटेलदेश के पहले गृहमंत्री - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (मरणोपरान्त)[जन्म 1875] - [निधन 1950]
261991मोरारजी भाई देसाईदेश के पांचवें प्रधानमंत्री - स्वतंत्रता सेनानी[जन्म 1896] - [निधन 1995]
271992मौलाना अबुल कलाम आजाददेश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी (मरणोपरान्त)[जन्म 1888] -[ निधन 1958]
281992जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटादेश के जाने माने उद्योगपति (मरणोपरान्त)[जन्म 1904] - [निधन 1993]
291992सत्यजीत रेफिल्म निर्माता - निर्देशक[जन्म 1921] - [निधन 1992]
301997एपीजे अब्दुल कलामदेश के 11वें राष्ट्रपति - वैज्ञानिक[जन्म 1931] - [निधन 2015]
311997 गुलजारीलाल नंदादो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी[जन्म 1897] - [निधन 1998]
321997अरुणा आसिफ अलीस्वतंत्रता संग्राम सेनानी (मरणोपरान्त)[जन्म 1909] - [निधन 1996]
331998एमएस सुब्बालक्ष्मीशास्त्रीय संगीत गायिका[जन्म 1916] - [निधन 2004]
341998सी. सुब्रमण्यमस्वतंत्रता संग्राम सेनानी - कृषि मंत्री[जन्म 1910] - [निधन 2000]
351998जयप्रकाश नारायणस्वतंत्रता सेनानी - राजनीतिज्ञ (मरणोपरान्त)[जन्म 1902] - [अक्टूबर 1979]
361999पंडित रविशंकरसितार वादक[जन्म 1920] - [निधन 2012]
371999अमर्त्य सेननोबेल पुरस्कार विजेता - अर्थशास्त्री[जन्म 1933]
381999गोपीनाथ बोरदोलोईस्वतंत्रता सेनानी - असम के मुख्यमंत्री (मरणोपरान्त)[जन्म 1890] - [निधन 1950]
392001लता मंगेशकरपार्श्व गायिका[जन्म 28 सितम्बर 1929] - [निधन 2022]
402001उस्ताद बिस्मिल्ला खांशहनाई वादक[जन्म 1916] - [निधन 2006]
412008पंडित भीमसेन जोशीशास्त्रीय गायक[जन्म 1922] - [निधन 2011]
422014सचिन तेंडुलकरभारतीय क्रिकेटर[जन्म 24 अप्रैल 1973]
432014सीएनआर रावजाने-माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ[जन्म 30 जून 1934]
442015पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजाने-माने राजनेता, भारत के प्रधानमंत्री,[जन्म  1924] -[निधन 2018]
45 2015 पं. मदनमोहन मालवीय शिक्षाविद - समाज सुधारक[जन्म 1861] - [निधन 1946]
462019प्रणब मुखर्जीभारत के पूर्व राष्ट्रपति[जन्म - 1935]
472019भूपेन हजारिकागीतकार - संगीतकार और गायक[जन्म  1926] - [निधन  2011]
482019नानाजी देशमुखसमाजसेवक[जन्म  1916]  - [निधन  2010]